Home उत्तर प्रदेश मेरठ : भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने केजरीवाल और राहुल गांधी पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश

मेरठ : भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने केजरीवाल और राहुल गांधी पर बोला हमला

Share
Share

मेरठ। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है, जिसमें मुख्यमंत्री खुद संक्रमित होने के बाद भी कोरोना की जंग जीतने के बाद अपनी जान जोखिम में डालकर खुद गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम योगी लोगों के बीच जाकर उन्हें कोरोना महामारी से जंग जीतने की हिम्मत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीख लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल कोई नेता नहीं है बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, उनको यह सब बातें शोभा नहीं देती हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस बढ़ती महामारी के बीच भी विपक्ष का काम जो कर रहे हैं वह भी सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि जहां इस समय देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, वहीं राहुल गांधी अपनी राजनीति की रोटियां सेकने में जुटे हैं। उन्हें भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीख लेनी चाहिए और इस महामारी में राजनीति छोड़ कर लोगों की सेवा और उनका दुख दर्द समझना चाहिए।

रिपोर्ट– शाहिद मंसूरी

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...